{"_id":"a7729b27c0a5bddbea78b04f0fb89df8","slug":"bail-of-the-accused-fled-from-america-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से भागे आरोपी की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से भागे आरोपी की जमानत खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Oct 2014 05:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका से भागे आरोपी को अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया। इस पर अमेरिका से नशीली दवाओं की खेप मैक्सिको भेजने का आरोप है। पुलिस ने उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम अजय गर्ग ने शुक्रवार को सैयद ख्वाजा मोइन की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि रिकार्ड व ईमेल पर उसके व अन्य साजिशकर्ताओं के बीच बातचीत से उसकी गलत मंशा जाहिर होती है।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि मामले की छानबीन अभी शुरुआती दौर में है। आरोप गंभीर हैं, इसलिए उसे जमानत पर नहीं छोड़ा जा सकता।
विदेश मंत्रालय के अधिवक्ता नवीन कुमार माटा ने कहा कि मोइन के प्रत्यर्पण के लिए यूएसए ने आग्रह किया है। वहां उस पर मुकदमा चलाया जाना है। उसने अगस्त सितंबर 2008 में नशीली दवाओं की खेप मैक्सिको भेजने की कोशिश की थी।
विज्ञापन