{"_id":"5908aad14f1c1bcb3a44324f","slug":"bahubali-2-made-huge-income-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस एक शहर में बाहुबली-2 की कमाई जान चौंक जाएंगे आप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस एक शहर में बाहुबली-2 की कमाई जान चौंक जाएंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 03 May 2017 09:23 AM IST
सार
बाहुबली-2 अब तक की सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली फिल्म
जिले में तीन दिन में एक करोड़ रुपये राजस्व बटोरा
-एक शो में सबसे ज्यादा राजस्व देने का भी रिकॉर्ड
विज्ञापन
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की सभी 50 स्क्रीन पर धूम मचा रही बाहुबली-2 अब तक की सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली फिल्म बन गई है। तीन दिनों में करीब एक करोड़ रुपये मनोरंजन कर हासिल करने वाली फिल्म बाहुबली-2 ने दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दंगल ने जनपद में तीन दिन में 75 लाख रुपये का सर्वाधिक राजस्व हासिल किया था।
विज्ञापन
28 अप्रैल से नोएडा व ग्रेटर नोएडा के 50 स्क्रीन पर बाहुबली फिल्म चल रही है। सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं। नोएडा के सेक्टर-32 स्थित लॉजिक्स में आईमैक्स स्क्रीन पर बाहुबली-2 के एक शो मेें सर्वाधिक 72 हजार रुपये राजस्व मिला।
विज्ञापन
टिकट महंगा होने के बावजूद सबसे अधिक राजस्व दिला रहा है। जिला मनोरंजन कर अधिकारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि बाहुबली-2 फिल्म से इस माह करीब ढाई करोड़ रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद है, जिससे इस साल का राजस्व लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन