फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bageshwar Dham's court will be decorated for three days in Delhi

Delhi : राजधानी में तीन दिन तक सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे हनुमंत कथा का पाठ

Thu, 01 Feb 2024 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 05:45 AM IST
सार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ करेंगे। छठी मैया और मृदुल फाउंडेशन के सहयोग से पूर्वी दिल्ली में इसका आयोजन किया जाएगा। बुधवार को इसके उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। 
 

विज्ञापन
Bageshwar Dham's court will be decorated for three days in Delhi
कल निकली थी कलश यात्रा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में अगले तीन दिन तक बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ करेंगे। छठी मैया और मृदुल फाउंडेशन के सहयोग से पूर्वी दिल्ली में इसका आयोजन किया जाएगा। बुधवार को इसके उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। 

विज्ञापन


 यात्रा की शुरुआत चौथा पुस्ता करतार नगर यमुना खादर डीडीए के विशाल मैदान से हुई जो पांचवां पुस्ता गावड़ी रोड, अरविंद नगर चौधरी फतेह सिंह मार्ग, खड्डे वाली मस्जिद जगजीत नगर, तीसरा पुस्ता होते हुए वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई। कलश यात्रा का नेतृत्व सांसद मनोज तिवारी ने किया। इस मौके पर विश्व मांगल्य सभा दिल्ली प्रांत की अध्यक्ष सुरभि तिवारी गायत्री परिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कलश यात्रा के समापन के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि कलश यात्रा से क्षेत्र में सनातनी परंपरा का प्रचार सनातनवादी में जागरूकता और धर्मावलंबियों में धर्म के प्रति आस्था को विशेष बल मिला है। क्षेत्र के लाखों लोगों में हिंदू संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव दिखाई दिया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद हिंदू जनमानस में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed