फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   badarpur to ymca metro project haryana

तो क्या वाकई रुक जाएगा YMCA मेट्रो प्रोजेक्ट?

Wed, 29 Jan 2014 08:59 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 29 Jan 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
badarpur to ymca metro project haryana

फरीदाबाद के बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो प्रोजेक्ट में वन विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर से अड़चन पैदा करने की कोशिश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मेट्रो प्रोजेक्ट का काम रुकवाने तक की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


वन विभाग का आरोप है कि हुडा ने अब तक उन्हें वह जमीन नहीं दी है, जिसमें हाईवे पर मेट्रो के लिए काटे गए पेड़ों के बदले पौधरोपण करना था।

मेट्रो निर्माण में बाधक बन रहे 2,975 पेड़ों के कटने की भरपाई के लिए 29,820 पौधे दूसरी जगह पर लगाए जाने थे। हुडा ने अनंगपुर में इसके लिए वन विभाग को करीब 80 एकड़ जमीन देने का वादा किया था।
विज्ञापन


जमीन का नक्शा दिखाने के बाद पेड़ काटने की अनुमति मिल गई, लेकिन अब तक वन विभाग को यह जमीन हुडा की ओर से सौंपी नहीं जा सकी है, जबकि जमीन के लिए वन अधिकारियों की ओर से हुडा को कई बार पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस मामले पर जब वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों को जानकारी मिली, तो उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट को रुकवाने के निर्देश जिला वन अधिकारी को जारी कर दिए, जिसकी सूचना हुडा अधिकारियों को दी गई है।


प्रोजेक्ट का काम रुकवाने की चेतावनी के बाद हुडा अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। उन्होंने आनन-फानन में वन अधिकारी को बातचीत के लिए शुक्रवार को हुडा कार्यालय बुलाया है। जिला वन अधिकारी भूप सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली बातचीत में अगर जमीन का मुटेशन नहीं दिया जाता है तो उपायुक्त को पत्र लिखकर प्रोजेक्ट रुकवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed