फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Badan Singh Baddo had fired on his own partner

बदन सिंह ने अपने ही साथी पर चलाई थी गोली, किसी और को फंसाना चाहता था आरोपी

Fri, 29 Mar 2019 06:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Mar 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
Badan Singh Baddo had fired on his own partner
फाइल फोटो
मेरठ के मुकुट महल होटल से फरार हुआ बदमाश बदन सिंह उर्फ बद्दू बहुत ही शातिर है। आरोपी ने वर्ष 2010 में दिल्ली के कालकाजी इलाके में अपने साथी अनूप जुनेजा पर एक नाटक के तहत गोली चलाई थी। शूटआउट का नाटक कर आरोपी किसी को फंसाना चाहते थे। 
विज्ञापन


इस मामले में दिल्ली पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और उसके तहत मकोका भी लगाया था। आरोपी के खिलाफ कुल 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। करीब 10-15 हत्या की वारदात में शामिल रहा है। दिल्ली में आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बदन सिंह का काम विवादास्पद प्रॉपर्टी पर कब्जा करना था। इसके लिए इसने अनूप जुनेजा आदि के साथ गिरोह बना रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विवादास्पद प्रॉपर्टी को एक पक्ष से सस्ते में ले लेता था, जबकि दूसरे पार्टी के खिलाफ यूपी व पंजाब में वहां के कुछ पुलिसकर्मियों से मिलकर एफआईआर दर्ज करा देता था।

कालकाजी इलाके में ऐसे ही एक प्रॉपर्टी मालिक को फंसाने के लिए अपने साथी अनूप जुनेजा पर गोली चलाई थी। बदन सिंह को जुनेजा पर सिर्फ गोली चलानी थी, मगर अनूप को लग गई और मामला बिगड़ गया। आरोपियों की साजिश ये थी कि बदन सिंह अनूप पर गोली चलाएगा और अनूप एफआईआर में प्रॉपर्टी मालिक का नाम लिखवा देगा।

मामले की जांच कालकाजी थाना पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को दे दी गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बदन सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और एफआईआर में उसके खिलाफ मकोका लगाया था। 

दिल्ली पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने मेरठ समेत यूपी में कई सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। एडवोकेट शैली की हत्या के आरोप में इसे उम्रकैद की सजा हो रखी है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि आरोपी नेपाल फरार हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed