{"_id":"69d26399c5bd810bff02128b","slug":"badal-wins-gold-in-5000m-qualifies-for-national-junior-federation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130980-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बादल ने 5000 मीटर में जीता गोल्ड, नेशनल जूनियर फेडरेशन के लिए क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बादल ने 5000 मीटर में जीता गोल्ड, नेशनल जूनियर फेडरेशन के लिए क्वालीफाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। गोल मार्केट स्थित यूनियन अकादमी स्कूल के छात्र बादल ने दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के शुरुआत से ही बादल ने बेहतरीन तालमेल और गति बनाए रखी। अंतिम चरण में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। इसके आधार पर उनका चयन आगामी नेशनल जूनियर फेडरेशन प्रतियोगिता बंगलौर, कर्नाटक के लिए भी हो गया है। जो 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित होगा।
बादल के फिजिकल एजुकेशन टीचर उमंग राजपूत ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण है। प्रधानाचार्य अलका बंसल ने कहा कि विद्यालय हमेशा से छात्रों को खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। स्कूल प्रबंधन प्रेसिडेंट रणोजीत चटर्जी, चेयरमैन तपन रॉय, सेक्रेटरी सुब्रतों बनर्जी और मैनेजर अमित कुमार ने भी बादल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।