बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से NCR में लौटी सर्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शनिवार रात और फिर रविवार दोपहर में हुई बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाओं से सर्दी लौट आई है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी को भारी बर्फबारी/बारिश हो सकती है।
रविवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
इससे हरियाणा, उत्तर पूर्व राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से मौसम बदल गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 फरवरी और बिहार में 8-9 फरवरी को कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में कहीं-कहीं पर सुबह और रात में कोहरा हो सकता है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी की रात को पहाड़ों पर और 10 फरवरी को सटे मैदानी इलाकों पर सक्रिय हो सकता है, जिससे 11 फरवरी को उत्तराखंड, 10-11 फरवरी को हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।