फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Babbar's claws are not able to support the weak collision

कमजोर पंजे के सहारे बब्बर भी नहीं दे पाएंगे टक्कर

Fri, 14 Mar 2014 02:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 14 Mar 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
Babbar's claws are not able to support the weak collision
लोकसभा चुनाव के पहले ही चरण में गाजियाबाद में होने वाले चुनाव को बृहस्पतिवार शाम जैसे ही कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी राजबब्बर को घोषित किया, वैसे ही अब तक ठंडी पड़ी गाजियाबाद की राजनीति में उबाल आ गया।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। सभी का कहना था कि कांग्रेस के कमजोर पंजे के सहारे राजबब्बर टक्कर भी नहीं दे पाएंगे।

सभी दलों के प्रत्याशी अपनी टक्कर भाजपा से बता रहे हैं। दूसरी ओर अब तक कांग्रेस से टिकट लेने की जुगाड़ में लगे पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल का कहना था कि हाईकमान के फैसले का स्वागत है।
विज्ञापन


जो भी प्रत्याशी बना है, उसका पूरा समर्थन किया जाएगा। सपा से टिकट मांगने की चर्चाओं पर उन्होंने साफ इंकार किया।

पहले भाभी ने हराया, इस बार देवर से हारेंगे राजबब्बर
राजबब्बर का टिकट फाइनल होने के साथ ही सबसे पहली प्रतिक्रिया गाजियाबाद लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने दी।

बतौर मुकुल ‘राजबब्बर को फतेहपुर सीकरी सीट से भाभी सीमा उपाध्याय हरा चुकी हैं। यह मेरी खुशकिस्मती है कि अब उनका मुकाबला देवर से होगा।

मुकुल का कहना था कि मुकाबला करना तो दूर गाजियाबाद में राजबब्बर तीसरे नंबर की दौड़ में भी शामिल हो जाएं तो बड़ी बात होगी।

बाहरी प्रत्याशियों से नुकसान होता है, जान चुकी है जनता
सपा केलोकसभा प्रत्याशी सुधन रावत का कहना है कि गाजियाबाद की जनता अब किसी बाहरी प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं करना चाहती।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर ही विश्वास करके जनता पूरे पांच साल ठगी गई। अब जनता समझ चुकी है। सांसद चुनने में अपने विवेक का पूरा प्रयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी का कहना था कि वह मजबूत स्थिति में हैं। जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उसका पूरा समर्थन भी मिल रहा है। उनकी टक्कर सिर्फ भाजपा से है।

पार्टी का प्रत्याशी कमल है, कोई भी लडे़ हम जीतेंगे
भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद भारती का कहना है कि पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल है। राजबब्बर आए या फिर शाजिया। किसी प्रत्याशी से कोई फर्क नहीं पड़ता।

जीत भाजपा प्रत्याशी की ही होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे और कोई भाजपा प्रत्याशी के इर्द-गिर्द भी किसी पार्टी का प्रत्याशी ठहर नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed