{"_id":"5a794b104f1c1b4e588b7009","slug":"baba-virendra-dev-dixit-s-lawyer-objectionable-comment-on-women-in-the-high-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक टिप्पणी पर जज ने वकील को लताड़ा, बोलीं- जरा जबान संभालकर बात करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक टिप्पणी पर जज ने वकील को लताड़ा, बोलीं- जरा जबान संभालकर बात करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिल्ली हाईकोर्ट की महिला जज ने वकील को जमकर लताड़ लगाई। जज ने वकील से कहा कि जरा जबान संभालकर बात करें।
रोहिणी के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के संस्थापक बाबा वीरेंद्र दीक्षित के खिलाफ लुक आउट कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। सीबीआई ने हाईकोर्ट में बताया कि बाबा का कोई सुराग नहीं मिला है। बाबा विदेश न भाग जाए इसके लिए एलओसी जारी किया गया है।
मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान बाबा के वकील ने कोर्ट में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। वकील की टिप्पणी पर कोर्ट में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद कोर्ट ने बाबा के वकील को कोर्ट से बाहर निकाल दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सीबीआई से पूछा वीरेंद्र दीक्षित जांच में शामिल हुआ या नहीं।
सीबीआई के अधिवक्ता ने जांच रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि दीक्षित अभी उनकी पकड़ में नहीं आया है, उसे पकड़ने के लिए एक महीने की मोहलत दी जाए। हालांकि उसके खिलाफ एलओसी नोटिस जारी किया जा चुका है।

baba virendra dev dixit
कोर्ट में सुनवाई के दौरान आश्रम के वकील आलोक पोपने ने शंकराचार्य की टिप्पणी का उल्लेख किया और कहा कि महिला नरक का द्वार है। इस टिप्पणी पर कोर्ट में मौजूद महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल और वकील भड़क गए।
मुख्य न्यायाधीश ने भी इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर महिला जज ने वकील से कहा कि जरा जबान संभालकर बात करें।
जब कोर्ट में मामला शांत नहीं हुआ तो कोर्ट ने विश्वविद्यालय के वकील और बाबा के समर्थकों को सुनवाई से बाहर निकलवा दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
सभी आश्रम होने चाहिए बंद: मालीवाल
महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कड़ा विरोध जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा बाबा वीरेंद्र देव के देश भर के सारे आश्रमों को बंद करने की मांग की।