{"_id":"579a5ac74f1c1b365a21ee70","slug":"baba-ramdev-s-patanjali-institution-sought-650-acres","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि ने मांगी 650 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि ने मांगी 650 एकड़ जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि की तरफ से अधिक छूट मांगने के कारण यमुना प्राधिकरण जमीन देने पर असमंजस में है तो दूसरी तरफ संस्थान ने 400 एकड़ की जगह 650 एकड़ जमीन का प्रस्ताव भी भेजा है।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने भी तेजी दिखाते हुए छूट का जवाब बनाकर शासन को निर्णय के लिए भेज दिया है। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक पतंजलि संस्थान ने 650 एकड़ एरिया मांगा है, इसका प्रस्ताव प्राधिकरण को मिला है।इसका जवाब बनाकर शासन को बृहस्पतिवार को भेज दिया गया है। इस पर जल्द निर्णय के आसार हैं।
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई कंपनी ने मांगी जमीन
इकोटेक एक्सटेंशन में मोबाइल का केस बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी मोबेस ने यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में 10 एकड़ जमीन मांगा है। कंपनी अधिकारी बैंग सिक ने यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-32 में मौके पर जमीन भी देखी है।
विज्ञापन
उन्होंने बहुत जल्द औपचारिक प्रस्ताव आने की बात कही है। प्राधिकरण के डीसीईओ एसपी पटेल का कहना है कि कंपनी की तरफ से प्रस्ताव आते ही जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को भी दक्षिण कोरियाई सरकार की तरफ से 300 एकड़ जमीन का प्रस्ताव आया है।