फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baba ka Dhaba allegations : Gaurav wasan shares details of account on police and social media

'बाबा का ढाबा' वाले बाबा के आरोपों में है झोल, गौरव ने सोशल मीडिया पर शेयर की खाते की डिटेल

Tue, 03 Nov 2020 09:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 03 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Baba ka Dhaba allegations : Gaurav wasan shares details of account on police and social media
Gaurav Wasan with Baba ka Dhaba owners - फोटो : Instagram

मालवीय नगर इलाके में बाबा के ढाबा को मशहूर करने वाले इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर व यू-ट्यूब फूड ब्लॉगर गौरव वासन खुद पर लगे आरोपों से बेहद आहत हैं। बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने 31 अक्तूबर को मालवीय नगर थाने में लिखित शिकायत देकर गौरव पर हेराफेरी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बाबा का कहना है कि गौरव ने उनके लिए ऑन लाइन जुटाए गए रुपयों में हेरोफेरी की है। वहीं अपना बचाव करते हुए गौरव ने अपनी पत्नी, भाई व खुद के बैंक खाते में हुई लेन-देन की डिटेल सोशल मीडिया पर डालने के अलावा पुलिस को भी सौंप दी है।
विज्ञापन


गौरव का कहना है कि बाबा को कुछ लोग भड़का रहे हैं। इसकी वजह से बाबा ने उन पर ऐसे आरोप लगाए हैं। गौरव पर लगे आरोपों के बाद से उसका परिवार भी बुरी तरह सदमे में है। गौरव का कहना है कि यदि उसके खिलाफ एक भी पाई की हेराफेरी का पता चलता है तो उसे इसकी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवीय नगर में बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद (80) और उनकी पत्नी बादामी देवी (80) का एक वीडियो बनाकर गौरव वासन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो को करीब साढ़े पांच करोड़ लोगों ने देखा। गौरव ने बाबा की मदद करने की बात की। सात, आठ और नौ अक्तूबर को बाबा के नाम पर पूरी दुनिया से खूब पैसे आए। लाखों रुपये आने पर बैंक ने बाबा का खाता सीज कर दिया।

वहीं बाबा के साथ वीडियो बनाकर गौरव ने खुद लोगों से अब और मदद न करने की अपील की। गौरव के खाते में कुल 3.78 लाख रुपये आए। इसके लिए उसने 2.33 का चेक, एक लाख रुपये एनईएफटी और 45 हजार रुपये पेटीएम खाते से ट्रांसफर कर दिए।

बाबा ने आरोप लगाया कि गौरव ने उनका खाता लोगों को देने से मना कर खुद का और अपनी पत्नी व भाई का खाता सोशल मीडिया पर शेयर किया। गौरव ने इन आरोपों से इनकार किया। बाबा ने यहां तक आरोप लगाया है कि गौरव को उसके बैंक खाते ही जानकारी कैसे हुई कि उनके खाते में 20 लाख से अधिक की रकम आई है।

गौरव ने बताया कि सब कुछ दूध की तरह साफ है, जो भी रुपये आएं हैं उनकी डिटेल खाते में है, उसने सारी डिटेल सोमवार को पुलिस को सौंप दी है। वह पूरी तरह जांच में सहयोग भी कर रहा है। गौरव ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद से लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करते समय जरूर सोचेंगे। अब तक वह 145 से अधिक वीडियो बना चुका है। पहली बार उसने बाबा की हालत देखकर उनकी मदद की अपील की थी। उस पर लगे आरोपों के बाद से उसके माता-पिता को गहरा धक्का लगा है।


मामले पर दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच जारी है। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed