फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baba Bageshwar Dhirendra Shatri's three-day religious program at Ramlila Maidan

Baba Bageshwar: दिल्ली में बोले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शात्री, कई बार फ्री से मिलने वाली चीजें होती हैं घातक

Fri, 07 Jul 2023 05:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Jul 2023 05:45 PM IST
सार

कथा आरंभ होने से पहले 21 कुंडलीय यज्ञ किया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों के सम्मानित गुरुकुल से आए चारों वेदों के ज्ञाता पंडितों ने यज्ञ किया। कथा मुख्य जजमान रवि गुप्ता, नवीन कुमार जिंदल, रजत रस्तोगी, ललित गोयल, आशीष गोयल, जितेन्द्र चौधरी, नील कमल गुप्ता, हिमांशु त्यागी, प्रवीन गुप्ता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Baba Bageshwar Dhirendra Shatri's three-day religious program at Ramlila Maidan
पंडित धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री तीन दिवसीय श्री हनुमत कथा की शुरुआत की। पंडाल में प्रवेश करते हुए उन्होंने ‘लाल देह लाली लसे....चौपाई पढ़ी। उनके साथ भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे। उनकी कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कथा आरंभ होने के समय से पहले ही पंडाल भर गया था। 

विज्ञापन


कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली वासियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों की लीला ही अपरमपार है। जब हम मध्य प्रदेश में होते है तो कहते है कि बात ऐसी बोला की दिल्ली पहुंच जाए, अब दिल्ली में ही बैठे है तो बात कहां पहुंचाई जाए? लिहाजा दिल्ली वालों से आग्रह कर रहे है कि वह भक्ति ऐसी करें जो परमात्मा के दिल में पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि वे पहले रोहिणी के जापानी पार्क में कथा की थी, तभी इस कथा के आयोजकों ने यहां पर कथा करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


कथा आरंभ होने से पहले 21 कुंडलीय यज्ञ किया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों के सम्मानित गुरुकुल से आए चारों वेदों के ज्ञाता पंडितों ने यज्ञ किया। कथा मुख्य जजमान रवि गुप्ता, नवीन कुमार जिंदल, रजत रस्तोगी, ललित गोयल, आशीष गोयल, जितेन्द्र चौधरी, नील कमल गुप्ता, हिमांशु त्यागी, प्रवीन गुप्ता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी टिप्पणी भी की
उन्होंने कथा के दौरान के राजनीतिक टिप्पणी करने से भी गुरेज नहीं किया। पहले उन्होंने देवी-देवताओं की जय बुलवाने के दौरान कथा का विरोध करने वालों की भी जय बोलने का आग्रह किया, वहीं उन्होंने कथा के बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का नाम लिए बिना उनकी योजनाओं की अप्रत्यक्ष तौर पर निंदा की। उन्होंने कहा कि कई बार फ्री से मिलने वाली चीजें बहुत घातक होती है। इन के बहुत दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होते है।

कथा सुनने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा
बागेश्वर धाम महाराज की कथा सुनने के लिए दिल्ली के लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। वह बाबा का जयघोष करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। इसके अलावा वे दो बजे से कथा स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे और तीन बजे तक पंडाल भर गया था, जबकि कथा चार बजे शुरू होनी थी और बाबा एक घंटा देर से पांच बजे पंडाल में पहुंचे।

हनुमान के वेश में आए लोगबागेश्वर धाम के महाराज ने कथा आरंभ करने से पहले मंच पर आते ही हनुमान की पूजा अर्चना की, वहीं कथा सुनने के लिए कई लोग हनुमान के वेश में आए। ऐसे लोगों से बाबा का ध्यान आकर्षित करने के लिए मंच की ओर आने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने उनको रोक दिया। इसके अलावा कथा आरंभ होने से पहले बाबा के भजनों पर बड़ी संख्या में लोग स्वयं को झूमने से नहीं रोक सके। वे काफी देर तक झूमते रहे।

बाबा ने कभी हाथ जोड़कर कभी हाथ हिलाकर अभिवादन किया
बाबा ने मंच पर आते ही लोगों का उत्साह देखने लायक था। इस दौरान लोग अपने स्थान पर खड़े होकर उनका जयकारा लगाने लग गए, वहीं बाबा ने लोगों को निराश करने के बजाए उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया। इस कड़ी में बाबा ने कभी हाथ जोड़कर, तो कभी एक हाथ तो कभी दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

चप्पे-चप्पे पर थे दिल्ली पुलिस के जवान
दिल्ली पुलिस ने बाबा की कथा के मद्देनजर आयोजन स्थल के अंदर व बाहर चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात कर रखे थे। वह कड़ी जांच पड़ताल के बाद लोगों को अंदर जाने दे रहे थे। गेट नंबर एक पर वीआईपी पास धारकों व मीडिया वालों को प्रवेश करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अनेक पास धारक कथा खत्म होने के समय तक भी अंदर नहीं जा सके। वहीं दिल्ली पुलिस ने कथा स्थल के सामने वाला रोड दोनों ओर बंद कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed