फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baba Bageshwar Dham in Lalbaugcha Raja in Burari Ground

अब दिल्ली में 'लालबागचा राजा': बाबा बागेश्वर का सजा दिव्य दरबार, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

Tue, 10 Sep 2024 08:54 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 08:54 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में गणेश उत्सव की धूम है। लाल बाग का राजा ट्रस्ट की ओर से बुराड़ी में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
Baba Bageshwar Dham in Lalbaugcha Raja in Burari Ground
बाबा बागेश्वर द्वारा एक विशेष दिव्य दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बाग का राजा ट्रस्ट की ओर से बुराड़ी में आयोजित गणेश महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना की। यहां बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार का आयोजन किया। यही नहीं, पंडालों और घरों में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के मध्य पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


बुराड़ी में लाल बाग का राजा ट्रस्ट की ओर से बुराड़ी में आयोजित गणेश महोत्सव में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और उन्हें भगवान गणेश की उपासना की प्रेरणा दी। उनके प्रवचन और आशीर्वाद ने महोत्सव को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बना दिया और भक्तों के दिलों को छू लिया।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान बताया। इस दौरान भक्तों में उनकी झलक पाने और उनसे मिलने की होड़ देखने को मिली। हालांकि उन तक वे ही भक्त पहुंच पाए, जिनको उन्होंने बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर गणेश उत्सव के दौरान यहां विभिन्न विशेष कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। रोहिणी, द्वारका, पीतमपुरा, उत्तम नगर, विकासपुरी, जनकपुरी, तिलक नगर आदि इलाकों में पंडालों में गणेश उत्सव की धूम रही। भक्तों ने अपने घरों में गणपति की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed