फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BA students for life, making luxury robber

लग्जरी लाइफ के लिए बीए स्टूडेंट बना लुटेरा

Sun, 04 Jan 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 04 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
BA students for life, making luxury robber

लग्जरी लाइफ और अमीर बनने की चाह में ग्रेजुएट स्टूडेंट लुटेरा बन गया। सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर दोस्त के साथ मिलकर छात्र चेन और पर्स स्नैचिंग की वारदात करता था।

विज्ञापन


कविनगर पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले दोनों ने राजनगर में एक महिला से पर्स लूट लिया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे सेे महिला से लूटा गया पर्स व नकदी और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है।एसएसआई मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अंकित व पुष्पेंद्र निवासी मिसलगढ़ी है।
विज्ञापन


दोनों दोस्त हैं। अंकित ओपन यूनिवर्सिटी से बीए कर रहा है, जबकि पुष्पेंद्र एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर है। 1 दिसंबर को राजनगर निवासी अंकित त्यागी की पत्नी ज्योति का पर्स लूटकर बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कविनगर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को चेकिंग के दौरान सेक्टर-11 इस्कान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से बरामद बाइक भी चोरी की है और विजयनगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों लग्जरी लाइफ और अपने शौक पूरे करने के लिए अपराध की दुनिया में शामिल हो गए।


पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों ने पूर्व में भी चेन स्नैचिंग व झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया है, हालांकि दोनों के खिलाफ अन्य थानों में अपराध दर्ज होने की डिटेल खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed