{"_id":"5d0bf53c8ebc3e73c7525324","slug":"b-pharma-student-kidnapping-in-ghaziabad-ransom-five-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी.फार्मा के छात्र का अपहरण, मांगी पांच लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी.फार्मा के छात्र का अपहरण, मांगी पांच लाख की फिरौती
Fri, 21 Jun 2019 02:36 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
धौलाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बी. फार्मा छात्र का कविनगर थाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने छात्र के और एक अन्य फोन से परिजनों को कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी है। उसके बाद से छात्र और अपहरणकर्ताओं का फोन बंद है।
विज्ञापन
हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला युवक सुंदरदीप कॉलेज से बी. फार्मा पास आउट है। वह बुधवार को मार्कशीट से संबंधित कार्य के लिए घर से कॉलेज के लिए निकला था। दोपहर करीब दो बजे छात्र के नंबर से परिजनों के पास कॉल आई जिसमें छात्र का एक्सीडेंट होने की सूचना दी गई। हादसे की सूचना पर परिजन बताई गई जगह पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
उसके बाद शाम करीब पांच बजे फिर से परिजनों के पास दूसरे नंबर से कॉल आई। उसमें कहा कि अपने बेटे की जान की सलामती चाहते हो तो पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो। उन्होंने जगह के बारे में भी बताया। पांच लाख की फिरौती की रकम न देने पर उसकी हत्या की धमकी दी। अपहरणकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को न देने की भी चेतावनी दी। बृहस्पतिवार सुबह परिजन कविनगर पुलिस के पास पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने कहा कि छात्र की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन