फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Azam will be in trouble, treason complained on disputed statement

आजम मुसीबत में, विवादित बयान पर देशद्रोह की शिकायत

Thu, 08 Oct 2015 09:08 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
Azam will be in trouble, treason complained on disputed statement

दादरी मामले पर मीडिया में दिए विवादित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल के कार्यालय में शिकायत दी गई है।

विज्ञापन


शिकायत दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने दी है। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने मीडियाकर्मियों के पूछने पर कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शिकायत पर कानूनी राय ले रहे हैं। वहीं नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार को शिकायत मिली है।

आजम ने दो समुदायों को लड़ने के लिए उकसाया है

Azam will be in trouble, treason complained on disputed statement

भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आजम खान ने पांच अक्तूबर को मीडिया को साक्षात्कार दिया। इसमें आजम खान ने न केवल ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन किया बल्कि भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए के तहत उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला बनता है।

एक तरफ भारत यूएन में स्थायी सीट के लिए प्रयत्न कर रहा है वहीं आजम खान यूएन को चिट्ठी लिख रहे हैं। दादरी को बाबरी से जोड़कर आजम खान ने दो समुदायों के बीच धर्म के आधार पर वैमनष्यता बढ़ाने, समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने और एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ने के लिए उकसाया है।

अत: आजम खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed