फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Azam khan accused modi and his volunteers for dadari event

आजम खान ने कहा, मोदी के कार्यकर्ता बंद करें कत्लेआम

Thu, 01 Oct 2015 01:07 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
Azam khan accused modi and his volunteers for dadari event

दादरी में गोमांस खाने की अफवाह के बाद हुए बवाल में मारे गए व्यक्ति की घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री आजम खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


आजम खान ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा है कि वह अपने लोगों को इस तरह के कत्लेआम से रोकें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फर नगर का उनका प्रयोग सफल रहा है इसलिए, वह लगातार इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले वह प्रदेश में बड़ा कत्लेआम कराना चाहते हैं। बेहद अफसोस की बात है कि गोश्त खाने की अफवाह के आधार पर एक गरीब मुसलमान की हत्या कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बड़ी कायरता और नपुंसकता क्या हो सकती है। यह घटना मानवता के नाम पर कलंक है। अगर इनमें इतनी ही बहादुरी है तो ये मिजोरम, मणिपुरी, नागालैंड, गोवा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जाएं जहां खुलेआम गोश्त बिकता है।

बदनामी का कलंक हमेशा उनके साथ जाता है

Azam khan accused modi and his volunteers for dadari event

आजम खान इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने गुजरात में हुए 2001 के दंगों का दोषी ठहराते हुए प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी भी उनके माथे पर इसका कलंक है और मरते दम तक यह कलंक उन पर लगा रहेगा।

उन्होंने कहा कि क्या मुससमानों को पाकिस्तान न जाने की सजा दी जा रही है। इस तरह की घटनाओं के माध्यम से क्या मुसलमानों को वतनपरस्ती की सजा दी जा रही है?

आजम ने कहा कि जीवन, राजनीति और पद हमेशा के लिए नहीं रहते लेकिन, बदनामी का कलंक इंसान के जाने के बाद भी उसके नाम के साथ जुड़ा रहता है।

'इसे सांप्रदायिक रंग ने दें'

Azam khan accused modi and his volunteers for dadari event

दादरी में भड़की हिंसा ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरु कर दिया है। आजम खान के बयान के बाद केंद्रीय संस्कृति राज्‍य मंत्री महेश शर्मा ने भी इस मामले पर टिप्पणी दी है।

महेश शर्मा का कहना है कि इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह घटना कुछ गलतफहमियों के कारण हुई है। इसे सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए।

इस बीच में घटना में घायल अखलाक के बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बुधवार को डाक्टरों ने उसके सिर का ऑपरेशन किया जिसके बाद से उसे आईसीयू में ही रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed