{"_id":"62f06e530fbdf3704e10df67","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-delhi-traders-engaged-in-taking-forward-har-ghar-tiranga-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Har Ghar Tiranga Abhiyan: हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे व्यापारी, दिख रहा है उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Har Ghar Tiranga Abhiyan: हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे व्यापारी, दिख रहा है उत्साह
Mon, 08 Aug 2022 10:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:33 AM IST
सार
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने मैराथन दौड़ का नेतृत्व किया। प्रदेश अध्यक्ष विपिन आहूजा व देवराज बावेजा ने बताया कि 15 अगस्त तक 100 से अधिक तिरंगा मार्च निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर खासा उत्साह है। न केवल राजनीतिक संगठन बल्कि दिल्ली के व्यापारियों ने भी इस अभियान को सफल बनाने का जिम्मा ले लिया है। कुछ संगठन मुफ्त में झंडा वितरित कर रहे हैं तो कुछ ने रविवार को हुई तिरंगा मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर लोगों को तिरंगा यात्रा सफल बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
रविवार को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने मैराथन दौड़ का नेतृत्व किया। प्रदेश अध्यक्ष विपिन आहूजा व देवराज बावेजा ने बताया कि 15 अगस्त तक 100 से अधिक तिरंगा मार्च निकाले जाएंगे। 10 अगस्त को लालकिले से शहीद स्मारक, इंडिया गेट तक रैली निकाली जाएगी। 11 अगस्त को लालकिले से लाहौरी गेट तक पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन
नेशनल अकाली दल ने तिरंगा झंडे बांटकर अभियान की शुरुआत की। जंतर मंतर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने तिरंगा यात्रा निकाल लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की। महासचिव बिंदिया मल्होत्रा, सतपाल सिंह मंगा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन ने देशभक्ति के गीत गाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने 9 अगस्त को चांदनी चौक के फव्वारा चौक से लालकिले तक पैदल तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता ने सभी व्यापारियों से इस अभियान में शरीक होने की अपील की है।