{"_id":"5cddb135bdec22078c36f0fc","slug":"ayush-pg-degree-entrance-exam-in-hindi-english-urdu-and-tamil","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और तमिल भाषा में आयुष पीजी डिग्री प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और तमिल भाषा में आयुष पीजी डिग्री प्रवेश परीक्षा
Fri, 17 May 2019 12:21 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पहली कंप्यूटर आधारित आयुष (आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और सिद्ध -तमिलनाडु की उपचार विधि) पीजी डिग्री प्रवेश परीक्षा अब हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और तमिल भाषा में भी होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आयुर्वेद परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी, यूनानी का अंग्रेजी व उर्दू, सिद्ध का अंग्रेजी व तमिल और होम्योपैथी का प्रश्नपत्र अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। डेढ़ घंटे (90 मिनट) की परीक्षा में 400 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। एनटीए का काम सिर्फ परीक्षा के आधार पर रिजल्ट तैयार करना रहेगा। आयुष मंत्रालय खुद काउंसलिंग करेगा। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को 12 महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप का सर्टिफिकेट देना जरूरी होगा।
विज्ञापन
15 जून तक ऑनलाइन भेजेें आवेदन : एनटीए की वेबसाइट पर अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को आवेदन पत्र के साथ 2,500 रुपये और आरक्षित वर्ग के 1,750 रुपये की फीस देनी होगी। प्रबंधन ने वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा से आधारित पाठ्यक्रम भी अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन