फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ayodhya verdict live updates of condition and security in delhi ncr full update of the day

Ayodhya Verdict: फैसले के बाद बोले रामदेव- राम का वनवास खत्म, अब बनेगा मंदिर

Sat, 09 Nov 2019 02:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 Nov 2019 02:56 PM IST
सार

  • दिल्ली पुलिस ने फैसले के मद्देनजर हाई अलर्ट किया जारी
  • नोएडा गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में भी अलर्ट जारी
  • एहतियात के तौर पर सभी स्कूल-कॉलेज बंद
  • एक दिन पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में किया गया मॉक ड्रिल
  • गृहमंत्री अमित शाह के घर उच्चस्तरीय बैठक जारी
  • गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी व एसडीएम गश्त पर
  • सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, विवादित जमीन पर बनेगा मंदिर,  मुस्लिमों को नई मस्जिद बनाने के लिए वैकल्पिक जमीन दी जाएगी

विज्ञापन
ayodhya verdict live updates of condition and security in delhi ncr full update of the day
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या मामले में जिस फैसले का इंतजार था वह अब आ चुका है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या विवाद में अपना दावा रखने में विफल हुआ है। मुस्लिम पक्ष ऐसे सबूत पेश करने में विफल रहा है कि विवादित जमीन पर सिर्फ उसका ही अधिकार है। कोर्ट ने फैसले में कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को अलग जमीन दी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि मुस्लिमों को नई मस्जिद बनाने के लिए वैकल्पिक जमीन दी जाए।

विज्ञापन


फैसले को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात से ही हाई अलर्ट जारी है। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट व मुस्तैद रहने के सख्त आदेश दिए गए हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। संवेदनशील इलाके में विशेष नजर व अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का विवेक से इस्तेमाल करें। धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व असत्यापित पोस्ट को आगे न भेजें। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि शरारती तत्व धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की सुुरक्षा को बढ़ा दी गई है। वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

बुलंदशहर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
बुलंदशहर में हिंदू और मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अयोध्या प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का परिचय दिया। शहर के काजी जैनुल आबदीन द्वारा निर्णय को सहज भाव से स्वीकार करते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने हेतु आम जनता से अपील की गयी है।

जेएनयू में है शांति का माहौल
जेएनयू में आज छुट्टी का माहौल। कैंपस बिल्कुल शांत है। अयोध्या फैसले का कोई असर नहीं दिख रहा। सुरक्षा के नाम पर जेएनयू की अपनी सुरक्षा व्यवस्था है, जो आने-जाने वाले वाहनों जांच कर रही है। कैंपस मैं कोई तनाव नहीं है। सादे कपड़ों में कुछ सुरक्षाकर्मी घूम रहे हैं। शनिवार के चलते यूनिवर्सिटी में छुट्टी है। सिर्फ लाइब्रेरी ओर लैब खुली है।

बाबा रामदेव का बयान
इस वक्त ग्रेटर नोएडा में मौजूद बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा है कि, अब राम का वनवास खत्म हुआ। अब अयोध्या में बनेगा राम मंदिर। इस वक्त हमें अराजक तत्वों से सावधान रहने की जरूरत।

गाजियाबाद में पुलिस-पीएसी की सवा तीन सौ टीमें जिले में तैनात
गाजियाबाद में पुलिस-पीएसी की सवा तीन सौ टीमें जिले में उतर चुकी हैं। एसएसपी और डीएम लगातार भ्रमण पर हैं। कंट्रोल रूम से लगातार अपडेट ली जा रही है। लखनऊ से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। बुलंदशहर और हापुड़ में भी फोर्स सड़क पर। सभी जगह शांति है।

ग्रेटर नोएडाः बिलासपुर में एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ किया गश्त
एसडीएम कस्बे की मस्जिदों का दौरा कर रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी बिलासपुर पहुंच कर सभी प्रमुख बाजारों एवं धार्मिक स्थलों विशेषकर मस्जिदों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह व एसआई दीपक चाहर समेत अन्य पुलिसकर्मियों को साथ लेकर निरीक्षण किया और सब लोगों से सुप्रीम कोर्ट के आने वाले संभावित फैसले का सम्मान करने और उसके बाद आम लोगों से शांति व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की।

गाजियाबाद में जिलाधिकारी नेे संभाली कमान
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने संभाली कमान। दोनों अधिकारी सुबह से ही फील्ड में दौरा कर रहे हैं। शहर कोतवाली के साथ-साथ डासना एवं मुरादनगर क्षेत्र में भी सघन दौरा किया। 


गाजियाबाद के साहिबाबाद में फोर्स के साथ गश्त करते सीओ साहिबाबाद।

गृहमंत्री अमित शाह के घर बैठक जारी
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने घर पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, इंटेलीजेंस ब्यूरो के प्रमुख अरविंद कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। 
दिल्लीः भाजपा कार्यालय में आज होने वाला दिवाली मिलन समारोह रद्द
दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में आज होने वाले दिवाली मिलन समारोह को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय भी अयोध्या मामले में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए लिया गया है। 

दिल्ली पुलिस ने फैसले के मद्देनजर हाई अलर्ट किया जारी
पुलिस मुख्यालय से दिए निर्देशों में कहा गया है कि संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। हर थाने में रिजर्व फोर्स रखी जाए जिसका जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके।


जिला पुलिस अमन कमेटियों के संपर्क में रहेगी और लगातार उनसे बात कर रही है। पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा है कि सभी जिला डीसीपी फायर विभाग से तालमेल बनाकर रखे हुए हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से पुलिसकर्मी तैनात हैं। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद गश्त कर रहे हैं।  सूचना के लिए वह स्थानीय लोगों के संपर्क में हैं।

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली स्थगित
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की एक दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली स्थगित हो गई है। कांग्रेस ने यह निर्णय अयोध्या के फैसले के मद्देनजर और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए लिया है। बता दें कि यह रैली देश में आर्थिक मंदी को लेकर की जा रही है। जल्द ही नई तारीख घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed