फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Award of Asia Pacific region netwok to DMRC network, know why it is special honor

डीएमआरसी को मिला एशिया पैसेफिक रीजन नेटवर्क अवार्ड, जानिए सम्मान क्यों है खास

Fri, 07 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Award of Asia Pacific region netwok to DMRC network, know why it is special honor
metro - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के दूसरे सबसे अधिक प्रदूषित शहर दिल्ली के प्रदूषण और ट्रैफिक दिक्कत को दूर करने में सहायक दिल्ली मेट्रो को वर्ल्ड ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने एशिया पैसेफिक रीजन नेटवर्क का अवार्ड दिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो देश की पहली ऐसी संस्था है, जिसे वर्ल्ड ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने यह अवार्ड दिया है।  

मुंबई में बुधवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में डीएमआरसी के एमडी डॉ. मंगू सिंह ने यह सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पर्यावरण और जलवायु को बचाने की मुहिम में दिल्ली मेट्रो के कार्यों की सराहना भी की गई, जिसमें ग्रीन बिल्डिंग मुख्य है। 

विज्ञापन

डीएमआरसी के एमडी डॉ. मंगू सिंह ने लिया अवार्ड

Award of Asia Pacific region netwok to DMRC network, know why it is special honor
दिल्ली मेट्रो - फोटो : रपििप

बता दें कि दिल्ली मेट्रो के चलते वर्ष 2015 में 7.7 मिलियन कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन को रोका गया। 

जबकि एक अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2031 तक  यह आंकड़ा 45.78 मिलियन उत्सर्जन को रोकना है। 

वहीं, दिल्ली मेट्रो वर्ष 2015 तक सोलर एनर्जी के माध्यम से 7.2 मेगावाट बिजली पैदा कर रही है। जबकि वर्ष 2017 तक यह आंकड़ा 20 मेगावाट तक करने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed