Awadh Ojha Joined AAP: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा, दिल्ली सरकार की शिक्षा क्रांति से हुए प्रभावित
आम आदमी पार्टी में अवध ओझा की एंट्री हो गई है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अवध ओझा ने सदस्यता ली।
विस्तार
दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर शिक्षा क्षेत्र के दिग्गज श्री Avadh Ojha जी आज Aam Aadmi Party परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। @ArvindKejriwal जी की Press Conference l LIVE https://t.co/AOFzE9bLFS
— AAP (@AamAadmiParty) December 2, 2024विज्ञापन
दिल्ली सरकार की शिक्षा क्रांति से हुए प्रभावित: अवध ओझा
आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर अवध ओझा ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है। आगे कहा कि आज अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत में मैं आप सभी से यह साझा करना चाहता हूं कि अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित रूप से शिक्षा को चुनूंगा। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है।
यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले अवध ओझा को लेकर पहले यह भी अटकलें लगाई गई थीं कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।
#WATCH | Awadh Ojha reaches Aam Aadmi Party office in Delhi along with party national convenor Arvind Kejriwal and leader Manish Sisodia.
— ANI (@ANI) December 2, 2024
He is likely to join AAP. pic.twitter.com/80dtoz9lFx
खबरें थीं कि वह प्रयागराज से लोकसभा के टिकट के लिए भाजपा के संपर्क में थे। लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। ओझा सर के नाम से प्रसिद्ध अवध एक शिक्षक के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।
उधर, आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि अवध ओझा के पार्टी से जुड़ने से फायदा होगा। क्योंकि सोशल मीडिया और युवाओं के बीच ओझा की अच्छी लोकप्रियता है। कई बार अवध ओझा आप के संजोयक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी कर चुके हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी कार्यक्रम में जुटी हुई है। ऐसे में खबर है कि इस बार पार्टी कई विधायकों का टिकट काट सकती है और नए चेहरों को मौका दे सकती है।
कौन हैं अवध ओझा?
अवध ओझा भी देश के सबसे पसंद किए जाने वाले शिक्षकों में से एक हैं। उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। यह एक भारतीय यूपीएससी कोच, यूट्यूबर, और शिक्षक हैं। इनका संबंध यूपी के गोंडा जिले से हैं। यूपीएससी ने निराशा मिलने पर इन्होंने इलाहाबाद में कोचिंग में पढ़ाना शुरू किया। कोविड में जब ऑफलाइन क्लासेज बंद हो गई थी, तब अपने अलग शिक्षण शैली के कारण काफी तेजी से यूट्यूब पर पॉपुलर हो गए।