{"_id":"5bda3959bdec22697879c031","slug":"avoid-private-vehicles-for-10-days-says-epca","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिनों तक निजी वाहनों से करें परहेज, सीपीसीबी की साइट व एप पर कर सकते हैं प्रदूषण की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिनों तक निजी वाहनों से करें परहेज, सीपीसीबी की साइट व एप पर कर सकते हैं प्रदूषण की शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
शहर को गैस चैंबर से निकालने के लिए एनवायरमेंट प्रोटेक्शन कंट्रोल अथारिटी (ईपीसीए) ने दिल्लीवालों से मदद मांगी है। ऑथरिटी ने आज से लोगों को ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने और अगले दस दिनों तक निजी वाहनों के इस्तेमाल से परहेज करने लगाई है। वहीं, सीपीसीबी ने प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों के लिए सोशल मीडिया पेज की सुविधा मुहैया कराई है।
विज्ञापन
ईपीसीए का कहना है कि दिल्ली में करीब 40 फीसदी प्रदूषण निजी वाहनों से फैलता है। ऐसे में सड़क पर इनकी संख्या कम होने से हवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। ईपीसीए ने विभागों से कहा है कि इस बीच यह सुनिश्चित किया जाए कि कचरा कहीं न जलाया जाए। साथ ही प्रदूषण के घरेलू स्रोतों पर पाबंदी लगाई जाए। इससे प्रदूषण को नियंत्रित करने में जरूर मदद मिलेगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों के लिए ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई है। आम लोग समीर एप के साथ सीपीसीबी के फेसबुक व ट्वीटर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन