फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Avoid dairy till January 27 to and from Underpass

27 जनवरी तक गोशाला अंडरपास से आने-जाने से बचें

Thu, 22 Jan 2015 06:29 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 22 Jan 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
Avoid dairy till January 27 to and from Underpass

दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मद्देनजर 27 जनवरी तक गोशाला अंडरपास से आने-जाने से बचें। जाम मिल सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, महोत्सव में वीवीआईपी आगमन रहेगा, जिस कारण इस रूट से आने जाने वालों को दिक्कत हो सकती है। वे वैकल्पिक मार्ग से आएं, जाएं तो बेहतर रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से वैकल्पिक मार्गो से आने-जाने की अपील भी की है।

टीआई अनिल कुमार ने बताया कि दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर का जीर्णोद्धार, मूर्ति, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वीवीआईपी आएंगे।

लिहाजा वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि शुक्रवार से 27 जनवरी तक दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर वाले मार्ग को छोड़कर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करके गंत्वय को जाएं। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन नहीं किया गया है, जनता से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


ये हैं वैकल्पिक मार्ग
एनएच-24 से आ जा सकते हैं।
सादिक की पुलिया से आ जा सकते हैं।
हिंडन बैराज से आ जा सकते हैं।

पड़ेगा फेर
अगर लोग वैकल्पिक मार्गों से आते जाते हैं तो उन्हें कई किलोमीटर लंबा फेर पड़ेगा। वक्त भी ज्यादा लगेगा और पेट्रोल-डीजल भी। इससे नोएडा से गाजियाबाद और गाजियाबाद से नोएडा की तरफ जाने वालों को ज्यादा दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली भी जाएं संभलकर
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के मुख्य मार्गों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। लिहाजा गणतंत्र दिवस के रिहर्सल कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस पर रूट डायवर्जन देखकर ही गाजियाबाद से दिल्ली जाएं। ऐसा न करने पर आवागमन में दिक्कत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed