फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Avatar therapy may be helpful in treating schizophrenia: Research

Delhi NCR News: स्किजोफ्रेनिया के इलाज में अवतार थेरेपी बनी मददगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। स्किजोफ्रेनिया से पीड़ित ऐसे मरीज जिन्हें बार-बार काल्पनिक आवाजें (ऑडिटरी हैलुसिनेशन) सुनाई देती हैं, के इलाज में अब अवतार थेरेपी नई उम्मीद बनी है। हाल ही में जामा साइकियाट्री में प्रकाशित एक शोध में पाया गया है कि ऐसे मरीजों के लिए डिजिटल अवतार थेरेपी प्रभावी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में यह पारंपरिक इलाज के साथ एक सहायक विकल्प बन सकती है।

मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि स्किजोफ्रेनिया के मरीजों में आवाजें सुनाई देना एक सामान्य लेकिन गंभीर लक्षण है। इसका मुख्य उपचार दवाएं और मनोवैज्ञानिक परामर्श हैं। यदि किसी नई थेरेपी के प्रभावी होने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण मिलते हैं, तो उसे भी उपचार का हिस्सा बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी नई थेरेपी को अपनाने से पहले विशेषज्ञ मनोचिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। स्वयं इलाज बदलना या दवाएं बंद करना नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीक आधारित उपचार भविष्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बना सकते हैं, लेकिन इन्हें पारंपरिक इलाज का विकल्प नहीं बल्कि पूरक के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है अवतार थेरेपी

अवतार थेरेपी में कंप्यूटर की मदद से उस आवाज का डिजिटल अवतार तैयार किया जाता है, जिसे मरीज सुनने की शिकायत करता है। प्रशिक्षित विशेषज्ञ की निगरानी में मरीज इस अवतार से संवाद करता है। इसका उद्देश्य मरीज का आत्मविश्वास बढ़ाना और काल्पनिक आवाजों के डर व प्रभाव को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed