ऑटो की हड़ताल के बावजूद मेट्रो स्टेशन से मिलेगी फ्री ई- रिक्शा सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम-विषम फार्मूले के दौरान सोमवार को ऑटो चालकों की हड़ताल से महिला यात्रियों को दिक्कत से बचाने के लिए लोहिया ऑटो चार स्टेशन से फ्री ई-रिक्शा सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
उत्तरी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके रिठाला, रोहिणी ईस्ट, रोहिणी वेस्ट, पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के बाहर महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचा जाएगा। महिलाओं को यह सुविधा 30 अप्रैल तक मिलेगी।
परिवहन मंत्री गोपाल राय ने सम-विषम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पुख्ता बनाने की ट्वीट कर दी जानकारी मंत्री ने मेट्रो में किसी भी तकनीकी खामी से निपटने के लिए पांच सदस्यीय टास्क फोर्स बनाने का निर्देश दिया
सम-विषम फॉर्मूले के दौरान यात्रियों को दिक्कत से बचाने और बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने के लिए दिल्ली मेट्रो और डीटीसी अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
परिवहन मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को ट्वीट कर यात्रियों को जानकारी दी और कहा कि उनकी समस्या और सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
30 तक डीटीसी और मेट्रो कर्मियों की छुट्टियां रद्द
दूसरी ओर मंत्री ने मेट्रो में किसी भी तकनीकी खामी से निपटने के लिए पांच सदस्यीय टास्क फोर्स बनाने का निर्देश दिया। हालांकि अति आवश्यकता के आधार पर कर्मियों व अधिकारियों को छुट्टी मिलेगी, लेकिन उन्हें छुट्टी के दौरान काम की व्यवस्था करके जानी होगी।
बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने 28 टीमों को तैयार कर रखा है, जोकि भीड़ को व्यवस्थित करने, भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था करने, टोकन व स्मार्ट कार्ड रिचार्ज काउंटर में अतिरिक्त कर्मियों की जांच कर रही है।
दूसरी ओर कल कश्मीरी गेट दिलशाद गार्डन रूट पर मेट्रो में खराबी आ जाने पर मामले की गंभीरता को समझते हुए ऐसी स्थिति से निपटने के लिए टास्क फोर्स का गठन करने का निर्णय लिया गया है।