{"_id":"2c0f3a222caeadcc5ca73c3102245dde","slug":"auto-permit-scheme-for-ncr-by-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल सरकार के इस्तीफे से फिरा इनकी उम्मीदों पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल सरकार के इस्तीफे से फिरा इनकी उम्मीदों पर पानी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में बेरोकटोक ऑटो दौड़ाने की योजना फिर खटाई में पड़ गई है। इस बार अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद इस योजना पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
योजना को रफ्तार देने के लिए केजरीवाल सरकार की तरफ से ऑटो परमिट जारी करने की घोषणा पिछले दिनों कर दी गई थी।
परमिट की संख्या को लेकर दिल्ली व उत्तर प्रदेश के परिवहन विभागों के बीच बातचीत होनी थी। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वार्ता की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन इससे पहले ही केजरीवाल ने इस्तीफा देकर दिल्ली में सियासी संकट खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
दिल्ली की राजनीतिक खींचतान में ऑटो परमिट योजना लंबे समय से फंसी हुई है।
तत्कालीन शीला सरकार ने साल भर पहले इस योजना को मंजूरी तो दे दी थी, लेकिन शर्तों के ऐसे पेंच फंसाए कि योजना लागू होने में विलंब होता गया और दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई।
विज्ञापन
इसके चलते योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। दिसंबर में सरकार बदली और योजना को फिर आगे बढ़ाया गया।
पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार की तरफ से एक सप्ताह में परमिट जारी करने का ऐलान भी कर दिया गया, लेकिन इस बीच अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया और इस प्रकार योजना फिर एक बार अधर में लटक गई है।