फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto permit scam in delhi, three officials suspended

दिल्ली में ऑटो परमिट घोटाले का खुलासा

Sun, 27 Dec 2015 05:42 AM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 05:42 AM IST
विज्ञापन
Auto permit scam in delhi, three officials suspended

दिल्ली में ऑटो परमिट जारी करने के मामले में घोटाले का खुलासा हुआ है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने परिवहन विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय मीटिंग की गई जिसमें परिवहन विभाग के उपायुक्त एस राय विश्वास, इंस्पेक्टर मनीष पुरी और अपर डिविजनल क्लर्क अनिल यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


मीटिंग के बाद उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि यह सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल बरदास्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में गोपाल राय ने बताया कि 23 अक्टूबर को उन्हें एक शिकायत दी गई जिसमें बताया गया कि बुराड़ी स्थित परिवहन विभाग द्वारा अनियमित तौर पर ऑटो परमिट जारी किए गए हैं। शिकायत के बाद परिवहन मंत्री गोपाल राय ने संयुक्त आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर मामले की जांच के आदेश दे दिए।

बिना किसी नियम के जारी किए गए परमिट

Auto permit scam in delhi, three officials suspended

इस बीच शनिवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुछ ऑटो चालकों के एसएमएस मिले जिसमें ऑटो ‌परमिट को मनमाने ढंग से दिए जाने की शिकायत की गई थी।

हालांकि परिवहन मंत्री ने पहले ही इस मामले में जांच के आदेश दे रखे थे। मंत्री ने बताया कि इस मामले में दो तरह की अनयिमितताएं सामने आईं हैं।

जांच में पता चला कि परमिट (लेटर ऑफ इंटेंट) तिथिवार या नाम के क्रम से जारी करने के बजाय बिना किसी क्रम के ही जारी कर दिया गया।

जांच में पता चला कि हाल ही में 932 ऑटो परमिट जारी किए गए जो ऑटो चालकों की जगह सीधे डीलर को दे दिए गए। मंत्री ने बताया कि आवेदन करने वाले की जगह परिवहन विभाग द्वारा परमिट बिचौलियों को जारी कर दिए गए।
ये भी पढ़ें :
मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में
2015 के वो पोस्टर जिन्होंने नेताओं से भी ज्यादा बटोरीं सुर्खियां
दे‌खिए कैसे साल 2015 ने डूबो दी इन 5 नेताओं की लुटिया

गोपाल राय के इस्तीफे की मांग

Auto permit scam in delhi, three officials suspended

अनियमितता की शिकायत के बाद रविवार को सुबह ही केजरीवाल ने उच्‍च स्तरीय मीटिंग बुलाई जिसमें परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जारी किए सभी 932 परमिट कैंसिल कर दिए गए। साथ ही परमिट जारी करने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दे दिए गए।

परिवहन मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मामले की जांच विजिलेंस विभाग को सौंप दी गई है और अगर जरूरी हुआ तो इसे सीबीआई को भी सौंपा जा सकता है।

इस बीच भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने परिवहन मंत्री गोपाल राय के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा का आरोप है कि आप सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के सरगना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed