फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto parts worker died by trapped in machine in gurugram

ऑटो पार्ट्स मशीन की बेल्ट में फंसा श्रमिक, मौत

Thu, 06 Apr 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 06 Apr 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
Auto parts worker died by trapped in machine in gurugram
demo pic - फोटो : अमर उजाला

 ऑटो पार्ट्स बनाने वाली मशीन की बेल्ट में फंसने से एक श्रमिक की मौत हो गई। हादसा आईएमटी मानेसर क्षेत्र के सेक्टर-3 में हुआ है। कंपनी प्रबंधन की ओर से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन ने श्रमिक के परिवार वालों को आठ लाख रुपये का मुआवजा देकर शव को घर भेज दिया। इसके बाद यूनियन की ओर से विरोध में तोड़फोड़ की गई। कंपनी प्रबंधन के बयान पर मानेसर थाना पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से आरा बिहार का रहने वाला शत्रुघभन प्रसाद (30) छह साल से कंपनी में काम कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे के करीब मशीन की बेल्ट के चपेट में आ गया।  इस दौरान कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिवार वालों से संपर्क कर उन्हें मुआवजा देकर समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन की तरफ से मृतक की पत्नी कलावती देवी को आठ लाख रुपये का चेक दिया है। जबकि मृतक की बेटी प्रिया कुमारी के नाम भी तीन लाख रुपये की एफडी की जाएगी। लड़का नाबालिग है, बालिग होने तक 5 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा।


दाह संस्कार व एंबुलेंस का पूरा खर्च कंपनी प्रबंधन उठाएगी। इसके अलावा ईएसआई, पीएफ व लेबर फंड से पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। दूसरी ओर, श्रमिक यूनियन के लोगों ने कंपनी प्रबंधन का विरोध किया। प्रबंधन की ओर से मानेसर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed