फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto mounted on foot over bridge to avoid jam in Delhi Sangam Vihar

Video: दिल्ली के संगम विहार में जाम से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ाया ऑटो, दो गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Sep 2023 10:38 PM IST
सार

रविवार को वायरल वीडियो में ऑटोचालक फुटओवर ब्रिज पर ऑटो चढ़ाता दिख रहा है। वीडियो दिल्ली के हमदर्द नगर लाल बत्ती के पास संगम विहार ट्रैफिक सर्किल की बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Auto mounted on foot over bridge to avoid jam in Delhi Sangam Vihar
दिल्ली के संगम विहार में जाम से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ाया ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए युद्धस्तर पर से तैयारियां चल रही हैं। इस वजह से कई मार्गों पर जाम लग जाता है। रविवार को एक ऑटो चालक जाम से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर ऑटो चढ़ा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

रविवार को वायरल वीडियो में ऑटोचालक फुटओवर ब्रिज पर ऑटो चढ़ाता दिख रहा है। वीडियो दिल्ली के हमदर्द नगर लाल बत्ती के पास संगम विहार ट्रैफिक सर्किल की बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि ऑटो को एक शख्स धक्का भी दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एमबी रोड पर काफी देर तक जाम लगने के बाद भी जब ऑटो नहीं निकल पाया तो उसने निकलने के लिए ऑटो को फुटओवर ब्रिज पर ही चढ़ा दिया। इसी बीच लोग फुटओवर ब्रिज से आवाजाही करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

इस मामले में दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि ऑटो चालक व धक्का लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया गया है। ऑटोचालक की पहचान मुन्ना और धक्का लगाने वाले शख्स की पहचान अमित के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed