{"_id":"572ddba74f1c1b0f7e5cce6a","slug":"auto-drivers-will-become-anti-poly-thin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑटो चालक बनेंगे एंटी पॉलिथीन मुहिम के ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑटो चालक बनेंगे एंटी पॉलिथीन मुहिम के ब्रांड एंबेसडर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 08 May 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पॉलिथीन को न और कपड़े के थैले को हां मुहिम के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे, जो कि जिला प्रशासन के साथ लोगों को कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करेंगे। पहले चरण में 20 हजार ऑटो पर जिला प्रशासन इस मुहिम के तहत स्टीकर भी लगाएगा। ऑटो चालक सवारियों को भी पॉलिथीन बैग इस्तेमाल न करने के लिए जागरुक करेंगे। नगर निगम आयुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने कही।
विज्ञापन
जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस की टीम शनिवार को हुडा सिटी सेंटर मैटो स्टेशन पर पॉलिथीन को न और कपड़े के थैले को हां मुहिम के तहत पहुंची। टीम ने ऑटो चालकों को बिना लाभ-हानि के 10 रुपये में कपड़े के थैले दिए।
विज्ञापन
सत्यप्रकाश ने कहा कि शहर के फुट ओवरब्रिज व प्रत्येक चौराहे पर पॉलिथीन को प्रयोग न करने और कपड़े के थैले को हां, का विशेष तौर पर प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के ओर से सेक्टर-29 में स्थित ओपन एयर थियेटर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्कूल-कॉलेजों व कॉलोनियों में भी इसका प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
कपड़े के थैले बनाने के लिए जिला जेल में यूनिट लगाई गई है। सामाजिक कार्यकर्ता ओशो कालिया, सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं, ऑटो यूनियन की मदद से इस मुहिम पर काम किया जा रहा है।
हुडा सिटी सेंटर मैट्रो स्टेशन पर उपस्थित सभी ऑटो चालकों व ऑटो यूनियन के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने भी इस मुहिम के साथ जुडने और प्रचार करने का संकल्प लिया।