फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   auto drivers join with polythene free gurgaon mission

‘पॉलिथीन फ्री गुड़गांव’ अभियान से जुड़े 20 हजार से ज्यादा ऑटो चालक

Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
auto drivers join with polythene free gurgaon mission
- फोटो : amar ujala

गुड़गांव के 20 हजार से अधिक ऑटो चालक नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे ‘पॉलिथीन फ्री गुड़गांव’अभियान से जुड़कर ‘पॉलिथीन का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी भवन में ऑटो चालकों ने नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘पॉलिथीन को ना कपड़े के थैले को हां’ के तहत संकल्प लिया और कहा कि वे सवारियों को भी कपड़े का थैला प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश के अनुसार जिले में पॉलिथीन को बंद करने के लिए जिला कारागार भोंडसी में कपड़े के थैले बनाने की यूनिट लगाई दी गई है। इस बारे में सभी शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडक्रॉस भवन में सभी ऑटो चालकों ने प्रधान योगेश के नेतृत्व में भाग लिया और कपड़े के थैले के इस्तेमाल पर बल दिया। इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर के साथ सामाजिक कार्यकर्ता ओशो कालिया, सीएनजी ऑटो यूनियन प्रधान योगेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed