{"_id":"a8441e9c2b02c94fb196ab61870b5862","slug":"auto-drivers-do-not-bear-uniform-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं ऑटो ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं ऑटो ड्राइवर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 26 Apr 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालकों को अनुशासित कर पाने में ग्रेटर नोएडा पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बार-बार डेडलाइन देने के बावजूद ये चालक वर्दी नहीं पहन रहे हैं। पुलिस के आदेश की लगातार अनदेखी कर ऑटो चालक बिना वर्दी के ऑटो दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
ऑटो गैंग पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने आरडब्ल्यूए की मदद से उन पर नंबर डालने का अभियान शुरू किया था। ऑटो पर बड़े अंकों में नंबर भी डाले गए, ताकि दूर से ही ऑटो को पहचाना जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:बाप-बेटे को बंधक बना 3 घंटे घुमाया, विरोध पर मारी गोली
विज्ञापन
अगर ऑटो चालक किसी के साथ दुर्व्यवहार करता है तो उसके नंबर को पुलिस को बताकर उसपर कार्रवाई में मदद मिल सके। इसका लाभ भी हुआ। ऐसे बहुत से लोगों का सामान वापस मिला, जो गलती से ऑटो में छोड़ आए थे।
इसी क्रम में पुलिस ने ऑटो चालकों को वर्दी पहनाने की योजना बनाई थी, लेकिन वर्दी पहनाने की योजना अब तक सिरे नहीं चढ़ सकी है।
पुलिस ने ऑटो चालकों को तारीख पर तारीख दी, लेकिन पुलिस के आदेश को चालकों ने धता बता दिया है।
20 जनवरी तक चालकों को वर्दी पहन लेनी थी, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी ऑटो चालकों ने आदेश का पालन नहीं किया है। कुछ ऑटो तो अब भी बिना नंबर के धड़ल्ले से चल रहे हैं, जबकि पुलिस ने कहा था कि ऐसे ऑटो सीज कर दिए जाएंगे।