{"_id":"68b84a0fbf7ad9201d0c2ff9","slug":"auto-driver-who-used-to-rob-passengers-caught-by-anpr-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-103469-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एएनपीआर से पकड़ा गया यात्रियों को लूटने वाला ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एएनपीआर से पकड़ा गया यात्रियों को लूटने वाला ऑटो चालक
विज्ञापन
आरोपी पहले से 20 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस ने यात्री से लूटपाट करने वाले एक ऑटो चालक दीपक (44) को एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों) से गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो चालक पहले से हत्या समेत 20 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी ने पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में गत सोमवार को एक यात्री से लूटपाट की थी।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि दल्लूपुरा निवासी संदीप ने सोमवार को लगभग 1:35 बजे आनंद विहार बस स्टैंड से ऑटो किराये पर लिया था। आरोपी ने रास्ते में ऑटो के खराब होने का बहाना बनाया। जब पीड़ित संदीप गाड़ी से उतरा और किराया देने लगा तो चालक ने बैग छीनने का प्रयास किया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने पीछे से चोट मार दी। इससे पीड़ित के सिर पर चोट लगा गई और वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने युवक का बैग, मोबाइल और 5,000 रुपये नकद लूट लिए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संदीप को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की और आसपास लगे 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। ऑटो का नंबर शुरू में स्पष्ट नहीं था लेकिन एएनपीआर के जरिये ऑटो की पहचान कर ली गई। पुलिस उपायुक्त धानिया ने बताया कि ऑटो मलका गंज निवासी एक व्यक्ति के नाम था। उसने ऑटो दीपक को किराये पर दे रखा था। पुलिस ने दीपक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे 3,600 रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद कर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी सुनसान जगहों पर गाड़ी खराब होने का नाटक करता था और फिर यात्रियों पर हमला कर लूट लेता था।