फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto driver carrying landlady jumps into Yamuna

Delhi: मकान मालकिन को ले जा रहा ऑटो चालक यमुना में कूदा, अभी तक नहीं चल सका पता; तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 04 May 2025 09:28 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 May 2025 09:28 PM IST
सार

दिल्ली में एक अपनी मकान मालकिन को ले जा रहा ऑटो चालक यमुना में कूद गया। कोतवाली थाना पुलिस महिला से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Auto driver carrying landlady jumps into Yamuna
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनापार के गीता कॉलोनी के पास रविवार सुबह अपनी मकान मालकिन को ले जा रहा ऑटो चालक यमुना नदी में कूद गया। ऑटो की चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस महिला से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि माकान मालकिन से हुए विवाद के बाद ऑटो चालक ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोहन सिंह यमुनापार के चंदर नगर में किराये के मकान में रहते हैं। रविवार सुबह सोहन महिला को ऑटो से लेकर कहीं जा रहा था। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर पहले से कहासुनी हो गई। इसके बाद सोहन जैसे ही ऑटो से गीता कालोनी फ्लाईओवर पर पहुंचा, उसने ऑटो रोक कर युमना में छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस को एक व्यक्ति के यमुना में कूदने की सूचना दी गई। इसके बाद वोट कलर प्रभारी हरीश कुमार तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ऑटो चालक का रेस्क्यू किया, लेकिन देर शाम तक सोहन का कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed