{"_id":"4c4a2f74322dad9ad8f1fdd250eebaf0","slug":"authority-will-run-buses-for-students-in-gr-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉलेज पार्क के छात्रों को अथॉरिटी का गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉलेज पार्क के छात्रों को अथॉरिटी का गिफ्ट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Mar 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में छात्रों की यातायात की समस्या का हल जल्दी ही होने वाला है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए प्राधिकरण प्राइवेट बस ऑपरेटरों से भी वार्ता कर रहा है।
नॉलेज पार्क में करीब 70 इंस्टीट्यूट हैं, जिनमें हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इसके बावजूद यहां ऑटो के अलावा कोई सुविधा नहीं है। प्राधिकरण की योजना है कि गलगोटिया कॉलेज से बसें नॉलेज पार्क में चक्कर लगाती रहें, जिससे छात्रों को यातायात की समस्या न हो।
यह भी पढ़ें: समोसे के 'खेल' में रसगुल्ले की हो गई एंट्री
प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि वे चाहते हैं कि हर 10 मिनट में एक बस चले, जिससे स्टूडेंट्स को इंतजार न करना पड़े। क्योंकि सुबह और शाम उन्हें इसकी ज्यादा जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
इसलिए सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक बसों का संचालन रखने की योजना है। बसों का न्यूनतम किराया पांच और अधिकतम 10 रुपये रखा जाएगा।
विज्ञापन
वहीं ऑपरेटरों ने प्राधिकरण के सामने समस्या रखी है कि बाकी के समय पर बसें खड़ी रखनी पड़ेंगी, जिससे घाटा होगा। प्राधिकरण ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जो घाटा आएगा, उसे वे उठाने को तैयार हैं। हालांकि अभी इस बारे में वार्ता फाइनल नहीं हो सकी है।