शाहबेरी हादसे के बाद जागा प्राधिकरण, रात में अवैध निर्माण करने पर 74 से अधिक बिल्डर्स पर एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी हादसे के बाद शासन के आदेश के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण करने वाले 74 से अधिक बिल्डर, शेयर होल्डर व ब्रोकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें प्राधिकरण ने आरोप लगाया है कि पुलिस बल को साथ लेकर अवैध निर्माण रुकवाने के बावजूद रात में अवैध निर्माण किया जा रहा है। मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तीन एफआईआर दर्ज कराई हैं। इनमें शाहबेरी हादसे के मुख्य जिम्मेदार गंगा शंकर द्विवेदी, पवन गोयल, सलीमुद्दीन आदि भी शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-4 के सहायक प्रबंधक डीपी श्रीवास्तव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि शाहबेरी के विभिन्न खसरा नंबरों पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण करने पर 23 जुलाई को नोटिस चस्पा किए गए थे। अवैध निर्माण कार्य को पुलिस बल को साथ लेकर कई बार रुकवा दिया गया। इसके बावजूद रात में छिपकर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस कारण उन्होंने पुलिस से तीन अलग-अलग तहरीर देकर 74 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
एफआईआर एक : देव शर्मा हो टावर्स बिल्कॉन प्रालि. वेदपुरा दादरी, सुबोध नागर आशियाना डेवलपर्स पार्टनर नेहरू नगर गाजियाबाद, अमित कुमार धौलाना हापुड़, सत्यवीर सिंह हसनपुर गाजियाबाद, विजय पाल सिंह गांव सैनी दादरी, मूलचंद शर्मा स्काई होम रियल्टी वेदपुरा बिसरख, रमेश अग्रवाल जी 303 गौतमबुद्ध नगर, गंगाशंकर दुबे, साईं गार्डन शाहबेरी, देव शर्मा वेदपुरा बिसरख, संजय शर्मा वेदपुरा, विवेक मौर्य साईं गार्डन शाहबेरी, मोहम्मद सलीम साईं गार्डन शाहबेरी, विपिन कुमार नई दिल्ली, सचिन शर्मा साहिबाबाद, नीलम शर्मा साहिबाबाद, रविंद्र नागर छपरौला दादरी, प्रशांत शर्मा साहिबाबाद, मनीष कुमार इंद्रापुरम गाजियाबाद, आशीष गुप्ता इंद्रापुरम, दिनेश कुमार यादव साहिबाबाद, गंगाशंकर द्विवेदी शाहबेरी, गीतांजलि मिश्रा गाजियाबाद।
एफआईआर दो : जसवीर मान नई दिल्ली, मोहम्मद तवी चौधरी नई दिल्ली, पवन कुमार बील अकबरपुर दादरी, मोहम्मद हसीन गढ़मुक्तेश्वर, नरेंद्र कुमार गाजियाबाद, सलीमुद्दीन मेरठ, गंगाशंकर द्विवेदी, सोनित्य कुमार गाजियाबाद, सूरज शर्मा गाजियाबाद, मेहरचंद व नरेंद्र भाटी याकूबपुर दादरी, कान्हा वत्स, सेक्टर-12 नोएडा, आरडी होम्स टॉपर्स इंफ्राटेक वेदपुरा, इरफान कुरैशी, आरिफ कुरैशी व उस्मान कुरैशी जामिया नगर नई दिल्ली, दीपक सिंह गाजियाबाद, अजय वग्गा, राकेश कपूर, रजत गुप्ता फरीदाबाद (हरियाणा), चंद्रभान गाजियाबाद, अनिल कुमार चौहान मैसर्स एकेजे रियल्टर गौतमबुद्ध नगर, पंकज गोयल गाजियाबाद, पवन चावला सीलमपुर दिल्ली।
एफआईआर तीन : जयदीप सिंह सेक्टर-29 नोएडा, ओमप्रकाश, विजयपाल, राजकुमार, नरेश कुमार, धनेश कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार सभी गोतमबुद्ध नगर, बुद्धराम गाजियाबाद, भविष्य जैन इंडिया ग्रुप सेक्टर-63 नोएडा, अनिता धूममानिकपुर, सत्यप्रकाश और रनबीर शाहबेरी, दुर्गा शंकर मिश्र, संजय कुमार, विनय त्यागी, मनोज कुमार, शिवनरेश सभी साईं गार्डन शाहबेरी, विमला, विष्णु मिश्रा, अनिल कुमार और कृष्णा साईं गार्डन शाहबेरी और दीप्ती जैन गाजियाबाद, प्रवीन जैन नई दिल्ली, गौरव सिंह और सौरव सिंह बुलंदशहर, रीना देवी चिपियाना बिसरख, अब्दुल हमीद हापुड़, केके शर्मा, उनकी पत्नी आभा शर्मा नई दिल्ली, अरविंद कुमार वत्स शाहबेरी।