{"_id":"56e59a6e4f1c1bc6408b456a","slug":"austarlian-runner-farmer-reached-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंचे कन्याकुमारी से कश्मीर तक दौड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई मैराथन रनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पहुंचे कन्याकुमारी से कश्मीर तक दौड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई मैराथन रनर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
पट फारमर
कन्याकुमारी से कश्मीर तक दौड़ लगा रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद पट फारमर रविवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने बदरपुर से दिल्ली की सीमा से प्रवेश किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में अल्ट्रा मैराथन रनर के रूप में मशहूर पट फारमर ऑस्ट्रेलियाई संसद के आठ साल तक सदस्य रहे हैं। उन्होंने बतौर रनर नॉर्थ पोल से साउथ पोल तक दौड़ पूरी की है। जब उन्होंने दिल्ली की सीमा में प्रवेश किया, तो दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) महाप्रबंधक केबी शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पट फारमर ने यह दौड़ बीते 26 जनवरी को शुरू की थी, क्योंकि इसी दिन भारतीय गणतंत्र दिवस के साथ ऑस्ट्रेलिया दिवस भी था। उन्होंने यह दौड़ कन्याकुमारी से शुरू की है, जो कश्मीर में जाकर खत्म होगी।
विज्ञापन
पट फारमर का कहना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को और मजबूत करने और एक-दूसरे देश के वासियों को बेहतर तरीके से समझने व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए द स्प्रिट ऑफ इंडिया रन की शुरुआत की है।