फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auspicious time for marriage

बस इन्हीं 55 दिनों में कर लें शादी

Thu, 17 Apr 2014 06:00 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
Auspicious time for marriage

यदि आप अपने बेटे-बेटी की शहनाई बजवाने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें, क्योंकि इस वर्ष अब सिर्फ 55 दिन ही इसके लिए शुभ मुहूर्त हैं। जून में सर्वाधिक 17, जबकि नवंबर में मात्र एक दिन का लगन है। इस शुभ लग्न की शुरुआत 16 अप्रैल से हो चुकी है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अगस्त, सितंबर व अक्तूबर में शादी के  लिए कोई लगन नहीं बन रहा। नवंबर में केवल एक दिन यानी 30 नवंबर को ही मुहूर्त है, जबकि दिसंबर में नौ दिन का योग है। इसमें 1, 2, 5, 6, 7, 12, 13, 14 व 15 को शादियां की जा सकती हैं।

विज्ञापन

राशि व कुंडली का मिलान जरूरी

Auspicious time for marriage

ज्योतिषाचार्य वैभव वशिष्ठ के मुताबिक, पंचांग के अनुसार शादी के लिए इस वर्ष सिर्फ 55 दिन शेष शुभ मुहूर्त तो है, लेकिन इसके साथ-साथ लड़का-लड़की की राशि व जन्म कुंडली का मिलान कराना जरूरी है।

जन्म पत्रिका के अनुसार, दोनों की चंद्रराशि से मिलान करके गुण-दोष की जानकारी की जा सकती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, चैत्र मास समाप्त होने के साथ ही देवउत्थान शुरू हो गया है। इसी के साथ विवाह के लिए मुहूर्त बनने लगे हैं।

ये हैं वो 55 दिन

Auspicious time for marriage

सेक्टर-33 निवासी ज्योतिषाचार्य वैभव वशिष्ठ व एनआईटी-5 स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के आचार्य संतोष जी महाराज ने बताया कि अप्रैल में शादी के लिए लगन 9 दिन है। इनमें 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 26 व 27 अप्रैल का दिन है।

मई में शादी के लिए 15 दिन का योग है। इसमें 1, 2, 7, 8, 10, 11, 13, 15, 17, 19, 23, 24, 25, 29 व 30 मई को विवाह समारोह का आयोजन किया जा सकता है।

जून में विवाह का सर्वाधिक 17 दिन का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस महीने में 4, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25 व 26 जून शुभ हैं, जबकि जुलाई में 5 दिन का योग बना है। इसमें 1, 2, 3, 4 व 5 जुलाई को विवाह का आयोजन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed