{"_id":"29997a55cd603b701a549539539b9ecc","slug":"aunt-nephew-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक ने बुआ भतीजे को कुचल डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक ने बुआ भतीजे को कुचल डाला
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से परेशान एक ट्रक चालक ने हाईवे पर बुआ-भतीजे को कुचल डाला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा गौरव घायल हो गया। मोरटा के पास रविवार रात सात बजे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर के बादलपुर छपरौला गांव निवासी शिमलेश (50) पत्नी सुखवीर के साथ उसका भाई मनोज भी परिवार समेत रहता है। हालांकि मनोज फतेहपुर बागपत का रहने वाला है।
विज्ञापन
रविवार को शिमलेश अपने बेटे गौरव व मनोज के बेटे अभि (2) के साथ फतेहपुर गई थी। वापस लौटते वक्त बाइक गौरव चला रहा था। मोरटा गांव के लंबा जाम लगा था।
इसी बीच जाम खुलने पर मेेरठ की ओर से आ रहे ट्रक ने जल्दी निकलने के चक्कर में रफ्तार बढ़ा दी और आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर से मौके पर शिमलेश और अभि की मौत हो गई। पुलिस ने घायल गौरव को अस्पताल पहुंचाया चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया है।
विज्ञापन