फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aunt biker gang moving... Keep the paper bracelets

बाइकर्स गैंग घूम रहा है आंटी... कागज में रखो कंगन

Wed, 14 May 2014 12:57 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 14 May 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
Aunt biker gang moving... Keep the paper bracelets

वसुंधरा में सोमवार दोपहर को सीबीआई अधिकारी बन महिला से गहने ठगने के बाद सोमवार को ही एक और ठगी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने रिटायर्ड बीईएल महिला अकाउंटेंट को सीबीआई अधिकारी बनकर ठग लिया।

विज्ञापन


बदमाशों ने बाइकर्स गैंग का डर दिखाते हुए कंगन उतरवाकर कागज में रखवा दिए। घर जाकर कागज खोला तो कंगन गायब थे। महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस अब फर्जी सीबीआई गिरोह की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी शशिबाला शर्मा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स(बीईएल) के अकाउंटेंट के पद से रिटायर्ड हैं। वे अपने पति के साथ यहां रहती हैं। सोमवार दोपहर को वे घर से राजेंद्र नगर स्थित एलआईसी ऑफिस में किश्त जमा कराने गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौटते समय पंचशील पार्क के सामने दो युवकों ने खुद को सीबीआई से बताते हुए उन्हें रोका और साहब के पास चलने को कहा। कुछ दूरी पर एक अन्य युवक दूसरे युवक की पिटाई करते हुए उससे चेन उतरवाकर जेब में रखवा रहा था।

महिला को देखते ही उसने बाइकर्स गैंग का नाम लेकर डराया और कंगन उतारकर बैग में रखने को कहा। उन्हाेंने एक कागज दिया और सोने के दोनों कंगन उतरवाकर उसमें रखने को कहा। महिला ने कंगन कागज में रखकर अपने बैग में रख लिए।


घर जाकर जब उन्होंने कंगन निकालने को कागज बाहर निकाला तो वह खाली था। उसमें से कंगन गायब थे। महिला ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। एसएचओ उपेंद्र यादव ने बताया कि वसुंधरा और राजेंद्र नगर की घटना में एक ही गिरोह का हाथ लग रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed