{"_id":"309136a49c31b0bafa5b146cd0cc2b05","slug":"auditorium-will-build-by-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM आए तो निगम ने पैसा निकाल लिया, बनेगा ऑडिटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM आए तो निगम ने पैसा निकाल लिया, बनेगा ऑडिटोरियम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 24 May 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए एक तरफ तो नगर निगम पैसा न होने का बहाना बनाता है, लेकिन बात जब ऊपर की होती है तो निगम के पास बजट भी उपलब्ध हो जाता है और आनन-फानन में निर्माण कार्य की मंजूरी भी मिल जाती है। यह कहानी है बल्लभगढ़ में बनाए जाने वाले ऑडिटोरियम की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा करीब डेढ़ साल पहले बल्लभगढ़ की एक रैली में शामिल होने आए थे। स्थानीय विधायक शारदा राठौर की मांग पर उन्होंने ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
तमाम जद्दोजहद के बाद गांधी भवन को तोड़कर ऑडिटोरियम बनाने का निर्णय लिया गया। करीब 20 दिन पहले निगम आयुक्त विकास यादव ने शासन के आदेश का हवाला देकर पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य कराने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
आयुक्त का तर्क था कि निगम के पास अभी पैसे नहीं हैं। इस मुद्दे को लेकर सभी पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराई लेकिन कुछ नहीं हुआ। चूंकि ऑडिटोरियम बनाने की मांग मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर की है और उसकी आधारशिला रखने मुख्यमंत्री आ रहे हैं इसलिए निगम प्रशासन ने आनन-फानन में बजट की व्यवस्था भी कर ली है।
इस पर करीब सात करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण का खर्च नगर निगम वहन करेगा। उधर मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने बताया कि ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जून महीने से शुरू हो जाएगा। एक जून को मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं। वह इसका शिलान्यास करेंगे।