ऑडी मिलने के बाद भी नहीं जागी पुलिस, पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब नोएडा में हुई घटना का खुलासा दिल्ली पुलिस कर रही हो। 80 लाख की ऑडी की ए-7 सीरीज अंौर 65 लाख की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कार बदमाश उड़ा ले गए और नोएडा पुलिस को खबर तक नहीं हुई।
जब बीएमडब्ल्यू चोरी की घटना के बारे में खबर प्रकाशित हुई तो नोएडा पुलिस तो कुछ नहीं कर पाई, लेकिन दिल्ली पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई और रॉबिन को दबोच लिया।
रॉबिन ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह नोएडा से चोरी की गई ऑडी से 16 जुलाई की सुबह कहीं जा रहा था तो साकेत में हादसा हो गया। उसे डर था कि मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंच जाएगी और चोरी का भंडाफोड़ हो जाएगा।
ऐसे में उसने ऑडी को वहीं छोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने ऑडी के मालिक की तलाश कर कार सौंप दी। दरअसल, सेक्टर-26, ए-83 निवासी चंद्रमोहन का एक्सपोर्ट का काम है।
रॉबिन की हैं 10 से 12 गर्लफ्रेंड
5 जुलाई की सुबह उनकी पत्नी टहलने गई हुई थीं। दरवाजा खुला हुआ था। सुबह 7:30 बजे रॉबिन ने घर में प्रवेश किया और टेबल पर उसकी निगाह ऑडी की चाबी पर गई।
ऑडी घर के भीतर ही खड़ी थी, उसने कार स्टार्ट की और फरार हो गया। मामले में चंद्रमोहन ने सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन नोएडा पुलिस ने इस केस पर कोई काम नहीं किया। इसका फायदा उठाकर 15 जुलाई को रॉबिन ऑडी से बीएमडब्ल्यू चोरी करने सेक्टर-17 पहुंच गया।
10 से 12 गर्लफ्रेंड हैं रॉबिन की
एसएचओ सेक्टर-20 अमरनाथ यादव ने बताया कि रॉबिन की 10 से 12 गर्लफ्रेंड हैं। लक्जरी गाड़ियों में उन्हें घुमाना उसका शौक है। एक गर्लफ्रेंड आस्ट्रेलिया में रहती है। रॉबिन सुंदर लगने के लिए विग पहनता है।
सेक्टर-17 से बीएमडब्ल्यू कार और सेक्टर-27 से ऑडी कार चोरी करने का एक ही तरीका था। दोनों ही घटनाओं में रॉबिन ने घर का दरवाजा खुला होने और घर में घुसते ही टेबल पर कार की चाबी पड़े होने का फायदा उठाया।