फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atul Maheshwari Scholarship : Chairman Rajul Maheshwari met the meritorious students

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान : चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने की मेधावियों से मुलाकात, दिखाई कामयाबी की राह

Fri, 14 Jun 2024 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 03:37 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति हासिल करने वाले होनहार छात्रों से समूह के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने मुलाकात के समय यह बात कही। उनका कहना है कि जिंदगी में कभी एक ही विकल्प पर न जाएं। कम से कम चार विकल्प रखें और एक पर फोकस करें।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship : Chairman Rajul Maheshwari met the meritorious students
अमर उजाला कार्यालय में मेडल और प्रमाण पत्र के साथ मेधावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिंदगी कभी आसान नहीं होती है। कई बार कठिन समय आता ही है। यही सच्चाई है कि जिंदगी कठिन ही होती है, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। संघर्षों से जूझना ही जिंदगी है। उठिए और फिर से चल पड़िए। यही कोशिश जिंदगी के बेहतर मुकाम पर ले जाएगी। संघर्ष से तपकर ही आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति हासिल करने वाले होनहार छात्रों से समूह के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने मुलाकात के समय यह बात कही। उनका कहना है कि जिंदगी में कभी एक ही विकल्प पर न जाएं। कम से कम चार विकल्प रखें और एक पर फोकस करें। अपनी जानकारी बढ़ाएं। खूब पढ़ें। जीवन में निराशा नहीं आने दें। मेरी यही इच्छा है कि सभी बच्चे कुछ बड़ा और नया करें। यह हमें भी आपके साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के शुरू करने के उद्देश्य के बारे में उन्होंने बताया कि हमारा पूरा प्रयास रहता है कि अच्छे बच्चे चुने जाएं। अमर उजाला को नए मुकाम पर ले जाने वाले नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में जब इस छात्रवृत्ति को शुरू किया गया, उस समय ही तय कर लिया गया था कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को इसमें मौका मिले। यही वजह है कि राज्य बोर्ड में पढ़ाई करने वाले बच्चों को इसमें शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्र के सुझाव पर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि छात्रवृत्ति पाने वालों की संख्या भी बढ़ाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे मेहनत करते रहें। मौजूदा सरकार के पिछले दो साल से सेना में बेटियों की भर्तियां शुरू करने की वजह से बेटियों के लिए विशेष अवसर बने हैं। अगले पांच साल यहां भरपूर मौके होंगे। ऐसे में जो बेटियां सेना में जाने की इच्छुक हैं, वे इसके लिए प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed