{"_id":"593ebe461126f4ec0b8b4b29","slug":"atul-maheshwari-scholarship-awardee-students-will-be-honored-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान समारोह आज दिल्ली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान समारोह आज दिल्ली में
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं देख नहीं सकता। परिवार की आर्थिक हालत भी मजबूत नहीं है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान ने न सिर्फ मेरी इच्छाशक्ति को मजबूती दी है, बल्कि छात्रवृत्ति से आगे की पढ़ाई में भी बहुत मदद मिलेगी। यह बोलते हुए कुशीनगर से आए छात्र सुनील कुमार के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। सुनील दृष्टिहीन हैं। इसी साल 12वीं की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास करने वाले सुनील को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मिली है।
विज्ञापन
इस होनहार समेत सात राज्यों से चुने गए 36 छात्र और छात्राएं सोमवार को नोएडा स्थित अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में इन सभी को सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक आवेदन मिले थे।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए 51 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में तकरीबन 70 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पहले राउंड में 200 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था और इसके बाद 36 छात्र-छात्राएं चुने गए। इनके अलावा दो होनहार दिव्यांगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
अखबार कैसे छपता है, इस बारे में ली जानकारी
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान समारोह में हिस्सा लेने आए छात्र-छात्राओं का अमर उजाला नोएडा कार्यालय में शानदार स्वागत किया गया। कुछ बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे। बच्चों ने कार्यालय में भ्रमण किया और अखबार कैसे छपता है, इसकी जानकारी प्राप्त की। अमर उजाला समूह के प्रबंधक निदेशक और अमर उजाला फाउंडेशन के अध्यक्ष राजुल माहेश्वरी के साथ सभी छात्र-छात्राओं की अनौपचारिक चर्चा हुई। सभी बच्चे काफी खुश दिखे।
सुमित्रा महाजन करेंगी बच्चों को सम्मानित
सभी मेधावी बच्चों का दिल्ली में सम्मान समारोह मंगलवार शाम को संसद भवन में होगा। लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन बच्चों सम्मानित करेंगी। बच्चे दिल्ली देखेंगे और इसे करीब से जानेंगे। दूर दूर से आए बच्चों में दिल्ली को देखने को लेकर काफी उत्सुकता थी।
कभी न भूलने वाला पल है यह
अतुल माहेश्वरी छात्रवृित्त सम्मान मिलना मेेरे लिए बहुत बड़ी बात है। दिल्ली और नोएडा आना, भव्य स्वागत होना कभी न भूलने वाला पल है। अमर उजाला का तहे दिल से शुक्रिया है। वापस लौटकर परिजनों और दोस्तों से यह बेहतरीन अनुभव साझा करूंगी।
-ज्योति रावत, चंबा
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान समारोह से आगे बढ़ने का मौका मिला है। अपने गांव में काफी प्रसिद्ध भी हो गई हूं। क्योंकि इससे पहले भी इस सम्मान के लिए मेरा चयन हो चुका है। अमर उजाला को ढेर सारा शुक्रिया।
-साक्षी गुप्ता, गोरखपुर