{"_id":"5e730eb18ebc3e7607032998","slug":"attempted-robbery-under-the-guise-of-corona-in-gurugram-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: कोरोना की आड़ में लूट का प्रयास, सीसीटीवी से हुई बदमाशों का पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: कोरोना की आड़ में लूट का प्रयास, सीसीटीवी से हुई बदमाशों का पहचान
Thu, 19 Mar 2020 12:54 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक विहार फेज-3 में मंगलवार शाम ज्वैलर की दुकान में फायरिंग कर लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पहचान कर ली है। पुलिस को घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज व मौके से मिले बदमाशों के एक मोबाइल से अहम जानकारियां मिलीं हैं ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों का एक ही गिरोह से ताल्लुक है। उन पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि पुरानी लूटपाट की घटनाओं में उनका नाम सामने नहीं आया है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को अशोक विहार फेज-3 स्थित देव ज्वैलर्स में दो बदमाश घुस आए। कोरोना संक्रमण की आड़ में बदमाशों ने पहचान छिपाते हुए मुंह पर मास्क पहना हुआ था। दुकान में ज्वैलर कमल को अकेला बैठा देखकर बदमाश आभूषण बनाने के बहाने उसके पास गए और उसे पकड़कर तिजोरी में रखे सभी आभूषण व नकदी देने की धमकी दी। एक बदमाश ने ज्वैलर को बंदूक दिखाते हुए शोर न मचाने को कहा। बदमाश कुछ समझ पाते इससे पहले ज्वैलर ने मदद के लिए शोर मचा दिया। शोर मचाने पर बदमाश ने उस पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद बदमाश ज्वैलर को जान से मारने की धमकी देते हुए काउंटर पर रखी आर्टिफिशियल सोने की चेन उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात जानकारी मिल गई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि बदमाश बाइक लेकर मुख्य रोड की तरफ भागे थे।
देर रात को ही सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। बदमाशों की पहचान हो गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। बदमाशों जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।