{"_id":"5d967de68ebc3e0148604181","slug":"attempt-to-extortion-money-by-honeytrap-through-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के जरिए कारोबारी को हनीट्रैप में फंसा वसूली का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक के जरिए कारोबारी को हनीट्रैप में फंसा वसूली का प्रयास
Fri, 04 Oct 2019 04:31 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 04 Oct 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसरोवर पार्क इलाके में कारोबारी को फेसबुक के जरिये हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने का मामला सामने आया है। 17 साल की किशोरी के जरिए आरोपियों ने कारोबारी से एक लाख रुपये वसूलने का प्रयास किया, लेकिन समय पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दंपती के साथ दो अन्य महिलाओं व आरोपी किशोरी को दबोच लिया। किशोरी के अलावा सभी रोहिणी के रहने वाले हैं। किशोरी को जेजे बोर्ड पेश किया गया, जहां से उसे नारी निकेतन भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कुंदन (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ नत्थू कॉलोनी में रहता है। उसका बिजली के उपकरणों का कारोबार है। पिछले दिनों उसकी दोस्ती फेसबुक पर एक युवती से हुई। चैटिंग के दौरान युवती ने कुंदन से कहा कि एक अन्य लड़की उससे दोस्ती करना चाहती है।
विज्ञापन
युवती ने कुंदन को उस लड़की का मोबाइल नंबर भी दिया। कुछ ही देर बाद खुद लड़की का फोन कुंदन के मोबाइल पर आ गया। 30 सितंबर को दोबारा बात हुई तो कुंदन ने लड़की से मिलने की बात की। लड़की कुंदन से मिलने एमएस पार्क इलाके में पहुंच गई।
कोई देख न ले, इस वजह से कुंदन लड़की को लेकर अपने एक किरायेदार के कमरे पर आ गया। उसी दौरान दो महिलाएं वहां पहुंच गईं। इनके पीछे एक अन्य महिला व युवक भी पहुंच गया। सभी कुंदन से कहने लगे कि वह लड़की के साथ गलत काम कर रहा था।
आरोपी पुलिस को बुलाने की बात करने लगे। यहां तक जोर-जोर से चिल्लाकर मोहल्ले वालों को बुलाकर उसे बदनाम करने की बात करने लगे। मामला रफा-दफा करने के नाम पर आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये मांगे। इस बीच कुंदन का मोबाइल भी बंद करवा दिया गया।
कुंदन ने इतने रुपये न होने की बात की, तो आरोपी 50 हजार रुपये देने की बात करने लगे। कुंदन ने जेब में रखे चार हजार रुपये देने के बाद अपने दोस्त को कॉल कर रुपये मंगाने की बात की। इस बीच पड़ोसियों ने शोर-शराबा सुनकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।