{"_id":"59ca6f894f1c1ba9538b4856","slug":"attacking-at-the-house-of-electoral-ransack-two-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, दो लोग घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश के चलते मंगलवार सुबह गांव घाटा में एक घर में घुसकर एक दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट कर दी। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। हमले की सूचना लगी तो ग्रामीण एकत्र हो गए। इस पर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ितों का आरोप है कि हमले में घायल लोगों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाने में देरी की। हमले का आरोप नवनिर्वाचित पार्षद के समर्थकों पर लगाते हुए लोग पुलिस के ढिलाई बरतने की बात कह रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, गांव घाटा में बोकन परिवार के साथ रहता है। मंगलवार सुबह प्रेम सिंह बोकन, प्रेम राज व मोहित घर में नीचे कमरे में थे। सुबह करीब साढ़े 8 बजे कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर पहली मंजिल के कमरे में बैठा सोहित व उसकी मां मुकेश नीचे आए और हमलावरों से परिजनों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। उन पर नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया गया। इस पर ग्रामीण भी एकत्र होने लगे। इस पर हमलावर घर से बाहर निकलकर फायर करते हुए भाग निकलने में कामयाब हो गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी पहुंचे तो जरूर, लेकिन कार्रवाई में आनाकानी करने लगे। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक थाना प्रभारी के मौके पर आने का इंतजार किया।
पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर वार्ड-30 के नवनिर्वाचित पार्षद के रिश्तेदार थे। उन्होंने उन्हें वोट देने से मना कर दिया था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने परिवार पर हमला किया है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। यहां शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। सेक्टर-56 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद दहिया का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
दोनों पक्षों में हार-जीत की बात को लेकर बहस हो गई थी। इस पर वर्चस्व का सवाल मानते हुए दोनों आपस में भिड़ गए। शिकायत के आधार पर एक दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।