फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attacked with sticks and swords after entering the house, many injured, FIR registered

Delhi NCR News: घर में घुसकर लाठी-तलवारों से हमला, कई घायल, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के नंगलिया गांव में आपसी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। गांव के 10 से 15 लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों, फावड़े और तलवारों से हमला किया। हमले में बुजुर्ग सहित परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। चांदहट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नंगलिया गांव निवासी बीरम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही ताराचंद, कृष्ण, मोहन, भमरी, रमेश, राजन, कल्लू, चिरंजी, सुनील, अनिल, देवेंद्र और संदीप समेत 15-20 लोग हथियारों से लैस होकर जबरन उनके घर में घुस आए।




आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीरम की चाची रूपवती, देवदत्त और अन्य स्वजनों को लाठी-डंडों से पीटा गया। हमले के दौरान बीरम के पिता हरफूल के सिर पर फावड़े से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। वहीं, परिवार के एक अन्य सदस्य देवेंद्र की आंख पर किसी नुकीली वस्तु से हमला किया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article