{"_id":"ca594e14284feb9cbe7d5055df1769a8","slug":"attacked-on-youth-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने पर युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने पर युवक पर हमला
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 16 Feb 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाले एक युवक पर लड़की पक्ष की ओर से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। थाना सेक्टर-31 में घायल युवक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी निवासी सुमित कुमार ने थाना सेक्टर-31 पुलिस को बताया कि उसने दो दिन पहले डबुआ कॉलोनी निवासी सुनीता से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद वह सेक्टर-28 में पत्नी के साथ किराये के कमरे में रहने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि पत्नी के घरवाले इस विवाह से खुश नहीं हैं, इसलिए शनिवार रात सुनीता का भाई आकाश व चाचा हरिओम उसके कमरे में आए। आकाश व हरिओम सुनीता को जबरन अपने साथ ले जाने लगे और अलग शादी कराने की बात करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और इसी बीच आकाश ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट व कंधे पर लगा।
विज्ञापन
जांच अधिकारी महेंद्रपाल ने बताया कि घायल सुमित को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने उसे यहां प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।